ॐ सर्वे भवन्तु सुखिनः — May all be happy
Mantras

Saraswati Mantra for Students: Vidya Mantra Lyrics & Meaning

  • Pavitr Mantra
  • September 28, 2026
  • 2 min read
Saraswati Mantra for Students: Vidya Mantra Lyrics & Meaning

If you are looking for a Saraswati mantra for students, you are probably either a student with exams coming up or a parent who has noticed that the child sits with the book open but the mind is somewhere else. I have been both. And I can tell you honestly: a mantra will not write your answer sheet. What it can do is settle the mind so the hours you put in actually stick.

Maa Saraswati is the Devi of vidya, vani (speech), music and clear thinking. In Bengal, Odisha and much of North India, children keep their books at her feet on Vasant Panchami and don’t study that day at all. It is one of the sweetest traditions we have.

Here are three Saraswati mantras, from the easiest to the longest, with Hindi meaning, and a realistic daily routine that fits around school, coaching and tuition.

Saraswati Mantra for Students | विद्यार्थियों के लिए सरस्वती मंत्र

यह वह श्लोक है जो ज़्यादातर बच्चे स्कूल की प्रार्थना में या पढ़ाई शुरू करने से पहले बोलते हैं। छोटा है, आसान है, और इसका भाव सीधा है।

सरस्वति नमस्तुभ्यं वरदे कामरूपिणि।
विद्यारम्भं करिष्यामि सिद्धिर्भवतु मे सदा॥

अर्थ: हे वर देने वाली, इच्छानुसार रूप धारण करने वाली माँ सरस्वती, आपको नमस्कार है। मैं विद्या का आरंभ कर रहा/रही हूँ, मुझे इसमें सदा सफलता मिले।

Transliteration: Saraswati Namastubhyam Varade Kamarupini, Vidyarambham Karishyami Siddhirbhavatu Me Sada.

Notice the word “विद्यारम्भं”. You are telling Maa that you are about to begin. So say it right before you open the book, not after an hour of scrolling your phone.

Ya Kundendu Tushara Hara Dhavala | सरस्वती वंदना

यह सरस्वती जी की सबसे प्रसिद्ध वंदना है। बड़े विद्यार्थी और संगीत सीखने वाले इसे रोज़ सुबह बोलते हैं।

या कुन्देन्दुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृता।
या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना॥
या ब्रह्माच्युतशंकरप्रभृतिभिर्देवैः सदा वन्दिता।
सा मां पातु सरस्वती भगवती निःशेषजाड्यापहा॥

सरस्वती वंदना अर्थ सहित

अर्थ: जो कुंद के फूल, चंद्रमा, बर्फ और मोतियों के हार के समान उज्ज्वल हैं, जो सफेद वस्त्र पहने हुए हैं, जिनके हाथ वीणा के सुंदर दंड से सुशोभित हैं, जो सफेद कमल पर विराजमान हैं, जिनकी ब्रह्मा, विष्णु (अच्युत), शंकर आदि देवता सदा वंदना करते हैं, वे सम्पूर्ण जड़ता (आलस्य और अज्ञान) को दूर करने वाली भगवती सरस्वती मेरी रक्षा करें।

“निःशेषजाड्यापहा” मुझे इस वंदना का सबसे सुंदर शब्द लगता है। जाड्य यानी जड़ता, वह भारीपन जो पढ़ते समय नींद बनकर आता है। हम माँ से उसी को हटाने की प्रार्थना करते हैं।

Saraswati Beej Mantra | सरस्वती बीज मंत्र

ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः

अर्थ: “ऐं” सरस्वती जी का बीज अक्षर माना जाता है। मंत्र का भाव है, ओंकार स्वरूप देवी सरस्वती को नमस्कार। माला से जप करने के लिए यही मंत्र सबसे सरल है।

Saraswati Mantra Image | सरस्वती मंत्र इमेज

इस Saraswati mantra for students वाली image को save या download करके स्टडी टेबल के सामने या नोटबुक के पहले पन्ने पर लगा लीजिए।

सरस्वती विद्या मंत्र - saraswati mantra for students image
सरस्वती विद्या मंत्र – saraswati mantra for students image — image पर क्लिक करके download करें

A Realistic Daily Routine | पढ़ाई के साथ मंत्र जाप विधि

बच्चों पर लंबी पूजा का बोझ न डालें। नीचे दी गई दिनचर्या 10 मिनट से ज़्यादा नहीं लेती।

समय क्या करें कितना
सुबह नहाने के बाद दीपक जलाकर “या कुन्देन्दु” वंदना 1 या 3 बार
पढ़ाई शुरू करते समय “सरस्वति नमस्तुभ्यं” श्लोक 1 बार
गुरुवार या पंचमी “ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः” का जप 1 माला (108)
परीक्षा वाले दिन घर से निकलते समय श्लोक, फिर गणेश स्मरण 1 बार

आसन और दिशा

पूर्व या उत्तर की ओर मुख करके बैठें। अगर पूजा का अलग कोना नहीं है तो अपनी स्टडी टेबल पर ही माँ का छोटा चित्र रख लें।

क्या चढ़ाएँ

सरस्वती जी को सफेद और पीला रंग प्रिय माना जाता है। सफेद फूल, थोड़े अक्षत और मिश्री काफी है। किताब और पेन को भी माँ के सामने कुछ पल के लिए रख सकते हैं।

गणेश जी को न भूलें

किसी भी पढ़ाई या परीक्षा से पहले गणेश जी का स्मरण परंपरा का हिस्सा है। उसके लिए Vakratunda Mahakaya mantra सबसे आसान है।

Saraswati Mantra Benefits | सरस्वती मंत्र के फायदे

  • भक्तों का विश्वास है कि इससे एकाग्रता और स्मरण शक्ति में सहायता मिलती है।
  • पढ़ाई से पहले का यह छोटा नियम दिमाग को संकेत देता है कि अब ध्यान से काम करना है।
  • परीक्षा की घबराहट में मन को शांत करने में मदद मिलती है, ऐसा बहुत से विद्यार्थियों का अनुभव है।
  • शास्त्रों के अनुसार सरस्वती उपासना से वाणी में मधुरता और स्पष्टता आती है।
  • संगीत, कला और लेखन सीखने वालों के लिए भी यह उपासना शुभ मानी जाती है।

Ek baat saaf kar doon. Mantra padhai ka substitute nahi hai. Maa Saraswati unki madad karti hain jo khud mehnat karte hain. Mantra ke baad phone door rakhiye aur 45 minute bina ruke padhiye.

Parents Ke Liye Kuch Baatein | माता-पिता के लिए

  • मंत्र को सज़ा या दबाव न बनाएँ। “पहले मंत्र बोलो वरना…” वाला तरीका उल्टा असर करता है।
  • खुद साथ बैठकर बोलें। बच्चे देखकर सीखते हैं।
  • वसंत पंचमी (माघ शुक्ल पंचमी) पर बच्चों के साथ सरस्वती पूजा ज़रूर करें। छोटे बच्चों का विद्यारंभ भी इसी दिन शुभ माना जाता है।

FAQs | अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पढ़ाई के लिए सबसे आसान सरस्वती मंत्र कौन सा है?

“सरस्वति नमस्तुभ्यं वरदे कामरूपिणि” वाला श्लोक सबसे आसान है। छोटे बच्चे भी इसे दो-तीन दिन में याद कर लेते हैं।

Can I chant Saraswati mantra at night before studying?

Yes. The short shloka can be said any time you sit down to study. Longer mala jaap is traditionally preferred in the morning, but there is no strict ban on evenings.

क्या सरस्वती बीज मंत्र के लिए गुरु दीक्षा ज़रूरी है?

“ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः” को आम तौर पर श्रद्धा से कोई भी जप सकता है। किसी विशेष अनुष्ठान के लिए अपने परिवार के गुरु या पुरोहित से सलाह लें।

परीक्षा के दिन कौन सा मंत्र बोलें?

घर से निकलते समय “सरस्वति नमस्तुभ्यं” एक बार और गणेश जी का स्मरण करें। पेपर मिलने पर आँख बंद करके एक गहरी साँस लें और फिर लिखना शुरू करें।

सरस्वती पूजा किस दिन करें?

सबसे बड़ा दिन वसंत पंचमी है। इसके अलावा बहुत से लोग हर गुरुवार या हर महीने की शुक्ल पंचमी को भी सरस्वती जी की पूजा करते हैं।

Written by

Pavitr Mantra

Share your thoughts

Your email address will not be published. Required fields are marked *